फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Offered namaz and prayed to God for brotherhood.

Kullu News: नमाज अदा कर खुदा से की भाईचारे की दुआ

Mon, 17 Jun 2024 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Offered namaz and prayed to God for brotherhood.
जिले में मनाया बकरीद, जामा मस्जिद के साथ जगतसुख और बजौरा में भी रही धूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व मनाया गया। बकरीद पर्व को लेकर जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला मुख्यालय कुल्लू के अखाड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। नमाज अदा कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने समाज और देश में भाईचारे की दुआ की।

अखाड़ा बाजार की जामा मस्जिद के इमाम नवाब हाशमी ने कहा कि बकरीद पर कुल्लू जिले के जगतसुख, जिया, थरास, आनी और बजौरा आदि मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों को हिंदू धर्म के लोगों ने भी गले मिलकर ईद की बधाई दी। जामा मस्जिद कमेटी जिला कुल्लू के अध्यक्ष फिरास्त खान ने कहा कि देश में अमन का माहौल रहे, इसकी दुआ मांगी है। इस दौरान इमाम अली हुसैन, इमाम अलीम, इमाम मोहम्मद हसन, मोहम्मद अल हाफिज, शाकिर मोहम्मद, इब्राहिम भारती, रियाज हाशमी, महबूब आकिल खान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed