फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Occupy the road, sent memorandum to the government

Kullu News: सड़क पर कब्जा, सरकार को भेजा ज्ञापन

Sun, 29 Sep 2024 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
Occupy the road, sent memorandum to the government
चंबा के लिए जरूरी
विज्ञापन

........
चंबा के फिंडपार के ग्रामीण बोले, कब्जे होने से हो रही असुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जनजातीय क्षेत्र पांगी के गांव फिंडपार के लोग सड़क पर किए जा रहे कब्जों से परेशान हैं। ग्रामीणों ने शिकायत की लेकिन सड़क पर हो रहे कब्जे नहीं थम रहे हैं। अब फिंडपार के ग्रामीणों ने आवासीय आयुक्त पांगी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है। लोगों ने कहा कि ग्रेफ जंक्शन फिंडरु जीरो प्वाइंट से फिंडपार पुल तक लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित सड़क पर लोग कब्जे कर रहे हैं।

आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सड़क के साथ ही सरकारी जमीन पर मकान बना लिए हैं और कुछ निर्माण कर रहे हैं। पहले इसी सड़क के माध्यम से किलाड़ के लिए आवागमन होता था। अब लोगों की ओर से सड़क पर कब्जा करने से यह सड़क बंद है। इसे आम जनमानस को असुविधा हो रही है। ग्रामीण लक्ष्मी चंद, राकेश कुमार, खेम राज, देवी सिंह, देव राज, इंद्रपाल तथा ललित कुमार ने कहा कि कब्जों को रोकने के लिए ग्रेफ जंक्शन फिंडरु जीरो प्वाइंट से फिंडपार पुल तक सुरक्षा दीवार बनाई जाए। उन्होंने सरकार से इस सड़क को पक्का करने की भी मांग रखी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed