फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Occupants removed from 10 shops in Bhuntar

Kullu News: भुंतर में 10 दुकानों से हटाए कब्जे

Sat, 03 Aug 2024 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Occupants removed from 10 shops in Bhuntar
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर के कर्मचारियों और पुलिस की टीम ने शुक्रवार को बस अड्डा भुंतर और आसपास के बाजार में 10 दुकानों से कब्जे हटाए हैं। दुकानों के आगे सामान सजाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की है। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि अगर दोबारा दुकान के आगे रास्ते में सामान सजाया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम ने दोपहर बाद भुंतर शहर का दौरा किया। बस अड्डा के आसपास दुकान के आगे सड़क और फुटपाथ पर सजाए गए सामान को हटवाया। भुंतर में नगर पंचायत की यह दूसरी बार कार्रवाई है। इससे पहले नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी हरी सिंह यादव की अगुवाई में भुंतर शहर से कब्जे हटाए गए थे।
विज्ञापन

नगर पंचायत भुंतर के सचिव हर्षित शर्मा ने कहा कि कब्जा हटाने के लिए दुकानदारों को दो दिन का समय दिया गया था। समय अवधि पूरी होने के उपरांत जिन दुकानदारों ने कब्जा नहीं छोड़ा था, उन सभी पर कार्रवाई की गई है। कहा कि शुक्रवार को 10 से अधिक दुकानों से कब्जे हटाए गए हैं। कहा कि कब्जाधारियों पर आगामी समय में भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने दुकानदारों और कब्जाधारकों से कार्रवाई से बचने के लिए स्वयं कब्जा छोड़ने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed