फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Occupancy reached 40 percent in Manali hotels

Kullu News: मनाली के होटलों में 40 फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी

Thu, 10 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Occupancy reached 40 percent in Manali hotels
मनाली के होटलों में 40 फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन

दशहरा उत्सव पर पर्यटन कारोबार को लगेंगे पंख

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान मनाली में पर्यटन कारोबार में इजाफा होगा। होटलों की ऑनलाइन बुकिंग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वर्तमान में मनाली के होटलों में लगभग 40 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है। दशहरा के दौरान यह 50 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। दिवाली के बाद पर्यटन कारोबार के और अधिक रफ्तार पकड़ने की भी प्रबल संभावना है।


अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। दशहरा के देव समागम के साक्षी बनने के साथ पर्यटक यहां के पर्यटन स्थलों की भी सैर करते हैं। 13 अक्तूबर से शुरू हो रहे दशहरा उत्सव में इस साल भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वर्तमान में मनाली में रोजाना 600 से 800 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि दशहरा में पर्यटन कारोबार गति पकड़ेगा। बरसात के बाद एक बार फिर पर्यटन स्थलों में रौनक लौटेगी। मनाली होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मनाली के होटलों में 40 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है। दशहरा के लिए अच्छी बुकिंग हो रही है। उत्सव के दौरान ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। दिवाली के दौरान पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। वहीं, हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने कहा कि इस साल सीजन अच्छा चल रहा है। दशहरा के दौरान भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। ऑनलाइन बुकिंग में 30 से 40 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed