{"_id":"9ba7cac68e2904052bd257a1a89128d2","slug":"o-sumitra-mildi-aje-dance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओ सुमित्रा मिलदी ऐजे... पर धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओ सुमित्रा मिलदी ऐजे... पर धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला/ हरिपुर/कुल्लू
Updated Sat, 22 Aug 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊझी घाटी के सोयल में आराध्य देवता जमदग्नि ऋषि के सम्मान में
विज्ञापन
शाउण मेला मनाया गया। मेले में लरांकेलो के महादेव, बराण के महादेव, सजला
के विष्णु, करंजा की माता दोचा-मोचा, शूरू के थान देवता, सोयल की माता
कोटली और हरिपुर की माता नीलासूरी मेहमान देवी-देवता के रूप में मौजूद रहे।
मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन जिला परिषद अध्यक्ष हरिचंद शर्मा ने किया। 1 लाख 26 हजार से नवनिर्मित सांस्कृतिक मंच का जिप अध्यक्ष ने लोकार्पण किया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता रही टीमों को पुरस्कृत किया। तीन दिवसीय मेले के समापन पर लोक कलाकार सुख राम और राजेंद्र सोनी ने कुल्लवी गीत पेश का वाहवाही लूटी।
सुख राम ने ..हिउंआ रे लागे पूणे, ..ओ सुमित्रा मिलदी ऐजे आदि अन्य गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। राजेंद्र सोनी ने ..सुरमणिए और इना बाड़ियां जो तुड़का ला और बबली प्यारिए आदि गीत गाए।
अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। सोयल पंचायत के प्रधान जीत राम उपप्रधान लाल चंद सहित सभी वार्ड सदस्यों ने भाग लिया।