{"_id":"66c1fc3fb8245b3f0605a704","slug":"nyoli-fair-starts-with-parikrama-of-dev-juani-kullu-news-c-89-1-klu1001-129035-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देव जुआणी की परिक्रमा से न्योली मेला आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देव जुआणी की परिक्रमा से न्योली मेला आरंभ
विज्ञापन
सावन मेला न्योली में खेलकूद स्पर्धाएं भी, रस्साकशी में बराधा महिला मंडल बना विजेता
वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल आज
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। आराध्य देवता जुआणी महादेव के सम्मान में मनाया जाने वाला जुआणी सावन मेला न्योली में देव विधिविधान से रविवार को आरंभ हुआ। दो दिनों तक मंदिर में देवताओं की ओर से देव परंपरा का निर्वहन कारकूनों और गूरों के साथ किया जाएगा।
संध्याकाल में देवता जुआणी महादेव ने मंदिर की परिक्रमा की और सौह में गूरों ने देवखेल भी की। इससे पहले बारी से देवता वीर नाथ हारियानों के साथ न्योली मंदिर पहुंचे। सोमवार को देव परंपरा का निर्वहन फिर से देवता कारकूनों और गूर के साथ करेंगे। महादेव युवा मंडल के प्रधान गोपाल महंत ने कहा कि मेले में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें करीब एक दर्जन टीमें भाग ले रही हैं।
खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुरेंद्र सिंह ने किया। रविवार को महिला रस्साकशी में बराधा महिला मंडल की सदस्य प्रथम रहीं। दूसरे स्थान पर न्योली महिला मंडल रहा। घड़ाफोड़ और चेयर रेस में सुंदरा महंत ने बाजी मारी। वॉलीबाल का फाइनल मैच सोमवार होगा। देवता जुआणी महादेव के कारदार ओम प्रकाश महंत ने कहा कि मेले में देवी-देवताओं के निमंत्रण पर विचार-विमर्श चल रहा है। कहा कि बारी के देवता वीरनाथ रविवार को पहुंच गए हैं। अन्य देवी-देवता सोमवार को पहुंचेंगे। कहा कि पिंडी के मोहरे का भंडारण सोमवार सुबह होगा, इसके बाद ही खेतों में लोहे के औजार से कार्य शुरू होंगे। संवाद