फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now women will be able to worship in the eighteen snake deity temple

Kullu News: अब अठारह नाग देवता मंदिर में पूजा कर सकेंगी महिलाएं

Fri, 01 Aug 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 01 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now women will be able to worship in the eighteen snake deity temple
लाहौल के मरबल गांव स्थित अठारह नाग देवता के प्रतिष्ठा के दौरान माथा टेकते लाहौल- स्पीति की विधा
अधिष्ठाता देवता राजा घेपन के गूर ने गुरवाणी के माध्यम से दी अनुमति
विज्ञापन

अठारह नाग देवता के मंदिर की हुई प्रतिष्ठा, 30 लाख रुपये किए खर्च

दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। अठारह नाग देवता के मंदिर की प्रतिष्ठा पर महिला श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। महिला श्रद्धालु अठारह नाग देवता मंदिर दर्शन के साथ पूजा-पाठ कर सकेंगी।
प्रतिष्ठा के मौके पर घाटी के अधिष्ठाता देवता राजा घेपन के गूर ने देव वाणी की है कि अब महिलाएं भी इस मंदिर के भीतर दर्शन के लिए प्रवेश कर सकेंगी। इससे महिला श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। पहले धार्मिक वर्जना के चलते मंदिर के भीतर महिलाओं का प्रवेश निषेध था।
विज्ञापन

वीरवार को तांदी पंचायत के मरबल गांव में अठारह नाग देवता के मंदिर की प्रतिष्ठा की गई। मंदिर का पुनर्निर्माण करीब 30 लाख रुपये से किया गया है। मंदिर के प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दूर-दूर से श्रद्धालु अठारह नाग देवता के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचे। विशेष तौर पर स्थानीय विधायक अनुराधा राणा भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन के दौरान 2000 से अधिक लोगों ने मंदिर में माथा टेका। इस बीच राजा घेपन के गूर सोनम टशी, देवी हिडिंबा के गूर रणवीर सिंह, शिव लाल भाट, हिमाचल सरकार से सेवानिवृत्त चीफ सेक्रेटरी एएन विद्यार्थी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी हरियाणा सहित अनेकों देवी-देवता के कारदार शामिल रहे।

पुजारी सुदर्शन ठाकुर ने बताया कि देवता को तभी बाहर निकाला जाता है, जब घाटी के अराध्य देवता राजा घेपन और देवी भोटी लाहौल की परिक्रमा पर निकलते हैं। इस दौरान अठारह नाग मंदिर के कारदार नाग देवता को साथ लेकर तांदी स्थित संगम के समीप राजा घेपन और देवी भोटी के स्वागत को खड़े होने के साथ वहां पहुंचते हैं। इसके बाद राजा घेपन और देवी भोटी की रथयात्रा में अठारह नाग के भी शामिल होने की परंपरा है। लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनुराधा राणा ने अठारह नाग देवता के कारदारों सहित क्षेत्र के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को मंदिर के प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed