फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now tuberculosis patients will get double the amount of nutrition

Kullu News: अब क्षय रोगियों को दोगुना मिलेगी पोषण राशि

Tue, 29 Oct 2024 04:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Now tuberculosis patients will get double the amount of nutrition
उपचार अवधि के दौरान 500 के बजाय 1,000 रुपये मिलेंगे
विज्ञापन

एक नवंबर से जारी होगी अब सहायता राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। स्वास्थ्य विभाग के पास पंजीकृत क्षय रोगियों को अब 1,000 रुपये सहायता राशि मिलेगी। मौजूदा समय में क्षय रोगियों को उपचार की अवधि के दौरान 500 रुपये की सहायता राशि मिलती है। सरकार ने इसे दोगुणा करने की घोषणा की है। प्रदेश को साल 2025 तक क्षय रोग मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रहे हैं। नवंबर से क्षय रोगियों को बेहतर पोषण मिले और वे जल्द स्वस्थ हों, इसके लिए 500 की जगह 1,000 रुपये प्रतिमाह पोषण के लिए दिए जाएंगे।

जिले में मौजूदा समय में क्षय रोगियों की संख्या 1,355 है। इन सभी क्षय रोगियों को अब एक नवंबर से दोगुणा सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए जिन क्षय रोगियों ने अभी तक बैंक पासबुक, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, आभा आईडी जमा नहीं करवाई है, उन्हें जल्द सभी दस्तावेज जमा करवाने होंगे, ताकि नवंबर से 1,000 रुपये पोषण सहायता राशि मिल सके। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि जिला कुल्लू में वर्तमान में 1,355 क्षय रोगी विभाग के पास पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि सभी क्षय रोगियों के दस्तावेज सही पाए जाने पर एक नवंबर से 1,000 रुपये सहायता राशि प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed