{"_id":"68156a51e756deeca80eccba","slug":"now-there-is-a-threat-to-blow-up-government-offices-in-kullu-within-24-hours-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal : अब कुल्लू के सरकारी कार्यालयों को 24 घंटे में उड़ाने की मिली धमकी, हिजबुल ने मेल कर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal : अब कुल्लू के सरकारी कार्यालयों को 24 घंटे में उड़ाने की मिली धमकी, हिजबुल ने मेल कर दी धमकी
Sat, 03 May 2025 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 May 2025 06:29 AM IST
सार
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन की ओर से उपायुक्त को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में 24 घंटे के भीतर कुल्लू में विभिन्न स्थानों पर बम विस्फोट की बात लिखी गई है।
विज्ञापन
demo
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी, हमीरपुर, चंबा के बाद अब कुल्लू जिले के सरकारी और निजी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन की ओर से उपायुक्त को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में 24 घंटे के भीतर कुल्लू में विभिन्न स्थानों पर बम विस्फोट की बात लिखी गई है।
विज्ञापन
ईमेल बृहस्पतिवार देर रात करीब 1:44 बजे भेजा गया है। उपायुक्त ने सभी विभागों को अलर्ट कर दिया। सुरक्षा को देखते हुए कुल्लू कॉलेज समेत कई स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी कर दी गई। कुल्लू पुलिस के साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहलगाम हमला: साजिश में पाकिस्तानी सेना-ISI भी शामिल, मोबाइल का डाटा खंगाल रही NIA; इन लोगों से हो रही पूछताछ
विज्ञापन
उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने सभी सरकारी विभागाध्यक्षों और आवश्यक सार्वजनिक संस्थानों के प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घबराएं नहीं और सभी लोग शांति बनाए रखें। प्रशासन के अगले निर्देश तक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन