फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now the truth will trend, Manali will smile again

Kullu News: अब सच्चाई ट्रेंड में आएगी, मनाली फिर से मुस्कुराएगी

Sun, 12 Oct 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 12 Oct 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Now the truth will trend, Manali will smile again
पर्यटन स्थलों की वास्तविक स्थिति दुनिया के सामने रखेंगे डिजिटल कंटेंट क्रिएटर
विज्ञापन

15 से 17 अक्तूबर तक होगी इन्फ्लुएंसर मीट, देश भर से लोग आएंगे भाग लेने
सोशल मीडिया में वायल फेक पोस्टों ने चौपट किया था पर्यटन कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। जब आपदा आई तो सिर्फ सड़कें ही नहीं टूटीं, मनाली की छवि भी सोशल मीडिया के शोर में बिखर गई। बंद रास्तों और तबाही की तस्वीरें वायरल हुईं, मगर जब हालात सुधरे तो सन्नाटा रहा।
अब यही सन्नाटा तोड़ने के लिए मनाली में इन्फ्लुएंसर मीट हो रहा है। इसमें देशभर से आए डिजिटल कंटेंट क्रिएटर पर्यटन स्थलों की वास्तविक स्थिति को दुनिया के सामने रखेंगे। जिन प्लेटफार्म ने कभी डर फैलाया, अब वही मनाली को उम्मीद, रोजगार और रौनक लौटाने का जरिया बनेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2023 से 2025 तक आपदा से हुए नुकसान के दौरान सोशल मीडिया में नकारात्मक प्रचार और फेक पोस्टों से पर्यटन कारोबार को भारी नुकसान पहुंचा है। सड़कें बंद हुईं यह तो खूब वायरल हुआ लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद किसी ने पोस्ट नहीं डाली। इस खामी को दूर करने के लिए मनाली में पहली बार इन्फ्लुएंसर मीट हो रही है। यानी जिसने नैया डुबोई (सोशल मीडिया), वही अब पर्यटन की वैतरणी पार लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्फ्लुएंसर मीट में हिमाचल के अलावा गुजरात, मुंबई, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल राज्यों से लोग आ रहे हैं। वे मनाली के पर्यटन स्थलों से रूबरू होंगे। पर्यटन स्थलों की सैर के अलावा इन्फ्लुएंसर को नए पर्यटन स्थलों के भी दीदार करवा जाएंगे। पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि जब इन्फ्लुएंसर मनाली कि वस्तुस्थिति से अवगत होंगे तो वे सकारात्मक पोस्ट डालकर मनाली के पर्यटन कारोबार को बढ़ाने में योगदान देंगे। आयोजन के संयोजक एवं होटल कारोबारी रोशन ठाकुर ने कहा कि यह आयोजन 15 से 17 अक्तूबर तक होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कारोबारी पार्थ शर्मा, राजीव ठाकुर और लुदर ठाकुर ने कहा कि यह आयोजन मनाली के पर्यटन कारोबार को पंख लगाएगा।

--
सरकार की भागीदारी शून्य
इस तरह के आयोजन में सरकार की भागीदारी शून्य है। मनाली की पर्यटन कारोबार से जुडीं संस्थाओं ने यह पहल की है। सभी संस्थाएं आयोजन करवा रही हैं। हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोई ठोस नीति नहीं है। लगभग सभी राज्यों में पर्यटन मंत्रालय है। पर्यटन मंत्री भी हैं लेकिन हिमाचल में ऐसा नहीं है। यहां भी पर्यटन मंत्रालय और पर्यटन मंत्री होना चाहिए। - रोशन ठाकुर, होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed