{"_id":"61ead9eb55a0e71d7d632dcf","slug":"now-the-transport-corporation-will-also-merge-the-local-route-kullu-news-sml3972978120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लोकल रूट भी मर्ज करेगा परिवहन निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लोकल रूट भी मर्ज करेगा परिवहन निगम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में कोरोना के मामले सामने आने से हिमाचल पथ परिवहन निगम की परेशानियां बढ़ गई हैं। संक्रमण बढ़ने से लगी पाबंदियों से निगम को सवारियां नहीं मिल रही हैं। इस कारण निगम कम सवारियों वाले रूट मर्ज करने जा रहा है। इससे पहले निगम लंबे रूटों पर लग्जरी और साधारण बस रूटों को समायोजित कर चुका है।
अब स्थानीय लोकल रूटों को भी सवारियां न होने पर समायोजित किया जाएगा। यह जरूर है कि जिन रूटों पर सुबह और शाम को ही बसें संचालित की जा रही हैं, उन बसों को बिना बदलाव किए निर्धारित समयसारिणी के अनुसार चलाया जाएगा। जिस ग्रामीण क्षेत्र के लिए निगम के रूट दो से अधिक हैं, वहां के रूटों को समायोजित किया जा रहा है।
बता दें कि अब तक निगम जिले में एक दर्जन रूटों को मर्ज कर चुका है। कुल्लू में एचआरटीसी के करीब 200 लोकल रूट हैं। गौरतलब है कि जिले में रोजाना 100 से अधिक कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आने लगे हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश समेत कुल्लू में भी फाइव डे वीक चल रहा है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि फाइव डे वीक और कार्यालयों मेें कम स्टाफ आने से सवारियां नहीं मिल रही हैं। ऐसे में निगम को घाटा उठाना पड़ रहा है। बस अड्डा कुल्लू के प्रभारी टेकचंद ठाकुर ने कहा कि दिन के समय चलने वाली बसों को सवारियां न होने पर संचालित नहीं किया जा रहा है। सुबह-शाम के रूटों में कोई फेरबदल फिलहाल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सवारियों की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि कोरोना पाबंदियों से लोकल रूटों पर भी सवारियां नहीं मिल रही हैं। ज्यादा समस्या शनिवार और रविवार को आ रही है। ऐसे में जिन रूटों पर सवारियां नहीं हैं, वहां के लिए बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। कहा कि सवारियों की सुविधा को देखते हुए हर एक ग्रामीण क्षेत्र के लिए बसें समायोजित कर चलाई जाएंगी।