{"_id":"62700cb56432b157622cfd61","slug":"now-the-funeral-procession-of-bhuntar-bailey-bridge-kullu-news-sml407570333","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भुंतर बैली ब्रिज की निकाली शवयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भुंतर बैली ब्रिज की निकाली शवयात्रा
विज्ञापन
कुल्लू में भुंतर बैली ब्रिज को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग। -संवाद
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/भुंतर। जिला कुल्लू के भूतनाथ पुल के बाद अब कांग्रेस ने भुंतर बैली ब्रिज की शवयात्रा निकाली। इसमें जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भुंतर बैली ब्रिज अमर रहे के नारे लगाए। सदर कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया।
पुल के मरम्मत कार्य में देरी होने पर शवयात्रा निकाली गई। इसमें कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के सुस्त रवैये पर जमकर बरसे। इस दौरान भुंतर पुल के शव को जलाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। जिला कांग्रेस ने सोमवार को भुंतर बस स्टैंड से लेकर सब्जी मंडी तक पुल की शवयात्रा निकाली। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया, जबकि इससे पहले जिला कांग्रेस ने कुल्लू के भूतनाथ पुल की शवयात्रा निकाल कर उसे श्रद्धांजलि अर्पित थी। विधायक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ही अब इस पुल का काम होगा। अब कांग्रेस वर्तमान में प्रदेश सरकार के समक्ष पुल के मुद्दे को दोबारा नहीं उठाएगी। पुल का शव जल चुका है। बता दें कि भुंतर बैली ब्रिज पिछले कई सालों से बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा है।
वर्तमान में पुल बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। किसानों-बागवानों को ज्यादा परेशानी हो रही है, जबकि प्रतिदिन जाम की समस्या भी बढ़ रही है। मणिकर्ण और गड़सा घाटी के लिए लोगों को बस पकड़ने के लिए बस अड्डे से चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। ग्रामीण सुरेश कुमार, सोहन सिंह ने बताया कि अब फलों का सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन पुल बड़े वाहनों की आवाजाही बंद पड़ा है। इस अवसर पर प्रेमलता ठाकुर, जिप सदस्य आशा ठाकुर, किशन ठाकुर, सेस राम, भगवान दास, पूर्ण चंद, विष्ण दास समेत अन्य उपस्थित रहे।