{"_id":"62a0d7084087b906cd415411","slug":"now-the-frontline-workers-will-get-the-vaccine-in-the-office-kullu-news-sml411428540","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फ्रंटलाइन वर्करों को कार्यालय में ही लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फ्रंटलाइन वर्करों को कार्यालय में ही लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिला कुल्लू में अब फ्रंटलाइन वर्करों को कार्यालय में ही वैक्सीन लगेगी। वैक्सीन की एहतियाती डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने फ्रंटलाइन वर्करों की 44 श्रेणियों की सूची पहले ही तैयार की है।
अब विभाग ने योजना बनाई है। इसके तहत पात्र कर्मचारियों को कार्यालयों में ही वैक्सीन की डोज प्रदान की जाएगी। गौर रहे कि वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवा चुके फ्रंटलाइन वर्करों को नौ माह का समय पूरा होने के उपरांत एहतियाती डोज लगनी है, लेकिन कौन-कौन से कर्मचारी फ्रंटलाइन वर्करों की श्रेणी में आते हैं, इसकी सही जानकारी न होने के कारण पात्र लोग वैक्सीन नहीं लगवा पा रहे थे। अब इस समस्या का समाधान करने के लिए योजना बन गई है।
गौरतलब है कि विभाग ने पहले फ्रंट लाइन वर्करों के विभाग, कंपनियां और कार्यस्थल चिह्नित किए। इसके बाद संबंधित विभाग और कंपनियों से एहतियाती डोज के लिए पात्र कर्मचारियों की सूची ली जा रही है। उसी सूची के आधार पर ही वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित कर फ्रंट लाइन वर्करों को उनके कार्यस्थल पर ही वैक्सीन प्रदान की जाएगी। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी दोरजे अंगरूप ने कहा कि 44 श्रेणियों में शामिल फ्रंट लाइन वर्करों को उनके कार्यालय पर ही वैक्सीन की एहतियाती
विज्ञापन
डोज लगाई जाएगी। संवाद
ये हैं फ्रंटलाइन वर्करों में शामिल
फ्रंटलाइन वर्करों की सूची में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, संवाददाता, एचआरटीसी चालक-परिचालक, पेट्रोल पंप ऑपेरटर, सरकारी डिपो संचालक, सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षक, बैंक कर्मचारी, दवा विक्रेता, लोकमित्र केंद्र संचालक शामिल हैं। साथ ही इसमें बाल देखभाल केंद्र कर्मी, दवा कंपनी कर्मी, दिव्यांगजन, पशुपालन, वन, जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग, सचिवालय, रेलवे निर्माण, डाक, खाद्य आपूर्ति, कृषि विभाग कर्मचारी और 18 साल से ऊपर एनसीसी कैडेट्स और कोरोना ड्यूटी दे रहे स्वयंसेवक शामिल हैं।