{"_id":"61a8cfff810443293c48da8b","slug":"now-the-elections-of-dev-samaj-will-be-held-in-11-khand-kullu-news-sml392114688","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के बाद 11 खंडों में होंगे देव समाज के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के बाद 11 खंडों में होंगे देव समाज के चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला देवी-देवता कारदार संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनावों के बाद अब जिला के 11 खंडों के चुनाव होंगे। खंड स्तरीय चुनावों के लिए जिला की नई कार्यकारिणी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दिसंबर के अंत तक सभी खंडों में चुनाव करवाने की तिथि तय की जा रही है। जिला देवी देवता कारदार संघ के पास जिला कुल्लू के आनी, निरमंड, बंजार, कुल्लू और मनाली के 552 देवी-देवताओं के कारदार पंजीकृत हैं। दो दिन पहले बनी नई जिला कार्यकारिणी जल्द ही कार्यभार संभालकर खंड के चुनाव करवाएगी।
सूबे में देव समाज के सबसे बड़े कारदार संघ ने वीरवार को उपायुक्त आशुतोष गर्ग से मुलाकात की। संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि संघ देव समाज के हित के लिए काम करेगा। इसमें किसी तरह की राजनैतिक हस्तक्षेप नहीं करने दिया जाएगा। जल्द ही जिला के सभी 11 खंड निरमंड, आनी, बंजार, सैंज, गड़सा, मणिकर्ण, कुल्लू, काईस, कटराईं, नग्गर और मनाली में चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव करवाने के तिथि जल्द घोषित की जाएगी। जिला अध्यक्ष दोतराम ठाकुर, उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, महासचिव टीसी महंत, सह सचिव केहर सिंह तथा कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा ने लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित करने के लिए जिला कुल्लू के समस्त 11 खंडों से संबंधित देवी-देवताओं के कारदारों का आभार जताया है।