फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now students will be able to do experiments in tinkering lab

Kullu News: टिंकरिंग लैब में प्रयोग कर सकेंगे अब विद्यार्थी

Sun, 11 May 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 11 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Now students will be able to do experiments in tinkering lab
कुल्लू के खराहल स्कूल का भवन।-संवाद
खराहल के 500 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

प्रयोगशाला इंस्टॉल, जल्द शुरू होगी सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल में विद्यार्थी अटल टिंकरिंग लैब में प्रयोग कर सकेंगे। प्रयोगशाला को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके लिए बजट का प्रावधान शिक्षा विभाग ने किया है।
प्रयोगशाला के आधुनिक बनने से विद्यालय में पढ़ रहे 350 विद्यार्थी अब अपने आविष्कारों और रचनात्मकता को निखार सकेंगे। वहीं, साथ लगते प्राथमिक विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों को भी इस प्रयोगशाला का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों में नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) स्थापित की जा रहीं हैं। प्रयोगशाला स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। अटल टिंकरिंग लैब से विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम) की अवधारणा समझने में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों में उद्यमिता और नवाचार की भावना को विकसित किया जा सकेगा। यह विद्यार्थियों को उनकी पुस्तकों से सीखे सिद्धांतों के वास्तविक जीवन के अनुप्रयोग और महत्व को सीखने में मदद करेगा। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन शर्मा ने कहा कि विद्यालय में टिंकरिंग लैब इंस्टॉल कर दी गई है। इस प्रयोगशाला का 500 से अधिक विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से फायदा मिलेगा। इसमें प्रयोग करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक किट्स, सर्किट बोर्ड, सेंसर, माइक्रो कंट्रोलर जैसी उपकरणों की सुविधा मिलेगी, जिससे विद्यार्थी स्वयं से नए प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed