फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now paver tile will be laid at Manikaran bus stand

मणिकर्ण बस अड्डे पर बिछेगी अब पेवर टाइल

Sun, 19 Jun 2022 09:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Now paver tile will be laid at Manikaran bus stand
कुल्लू जिला के मणिकर्ण में 40 लाख से चकाचक होगा बस स्टैंड । -संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। देश-विदेश के सैलानियों की पहली पसंद पार्वती घाटी को पर्यटकों के लिए और भी बेहतर बनाया जा रहा है। घाटी की मणिकर्ण व कसोल पंचायत का साडा (विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण) की राशि से विकास किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने कसोल में साडा का बैरियर भी लगाया है।
अब जिला प्रशासन की ओर से धार्मिक नगरी मणिकर्ण के बस अड्डे को अब नया स्वरूप दिया जा रहा है। हालांकि अभी मणिकर्ण का बस अड्डा एक ऊबड़-खाबड़ मैदान की तरह है। अब इस बस अड्डे को न केवल समतल किया जाएगा, बल्कि यहां पर इंटरलॉक पेवर टाइल भी बिछाई जाएगी, जिससे बस अड्डा देखने में आकर्षक लगेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण से 40 लाख की राशि मंजूर की है।
विज्ञापन

बस अड्डे के पास साडा का एक कार्यालय खोला जाएगा, इसमें एचआरटीसी बस का बुकिंग दफ्तर भी होगा। स्थानीय पंचायत मणिकर्ण के उपप्रधान चेत राम ने कहा कि मणिकर्ण में अब बेहतर बस अड्डे की सख्त जरूरत है। इसको लेकर पंचायत लंबे समय से मांग कर रही थी। उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी श्रद्धालुओं व सैलानियों के सैर सपाटे के लिए मशहूर है। ऐसे में सरकार व प्रशासन को सुविधाएं जुटानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बस अड्डे में पेवर बिछने से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को सुविधा मिलेेगी। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि कसोल में लगे साडा के बैरियर से अभी तक करीब एक करोड़ दो लाख रुपये की राशि एकत्रित हुई है। इसे कसोल व मणिकर्ण की पंचायतों के विकास पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घाटी में जो भी विकास होगा, उस पर साडा की राशि खर्च की जाएगी।

ट्रैकिंग के लिए भी प्रसिद्ध है पार्वती घाटी
कुल्लू। पार्वती घाटी पर्यटकों की पहली पसंद है। यह ट्रैकिंग के लिए भी प्रसिद्ध है। घाटी की हसीन वादियों को निहारने के लिए इन दिनों यहां रोज 700 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। कसोल, मणिकर्ण, जरी, मलाणा, बरशैणी, कटागला, पुलगा, खीरगंगा सहित कई स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed