फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now hoardings will show the way to Ayushman counter

Kullu News: अब आयुष्मान काउंटर की राह दिखाएंगे होर्डिंग

Fri, 08 Aug 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 08 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Now hoardings will show the way to Ayushman counter
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में आयुष्मान भारत और हिमकेयर कार्ड का साइन बोर्ड।-संवाद
हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड एक्टिवेट करवाने के लिए अब नहीं भटकेंगे तीमारदार
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल प्रशासन ने लगाए बड़े-बड़े होर्डिंग, काउंटर तक पहुंचना होगा आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के लिए आयुष्मान और हिमकेयर काउंटर ढूंढना परेशानी भरा रहा है।
अस्पताल की नई बिल्डिंग की चौथी मंजिल के कोने में स्थित इस काउंटर तक पहुंचने के लिए लोग कई बार अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में भटकते थे। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अब जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग लगा दिए हैं जिससे काउंटर की पहचान और पहुंचना आसान हो गया है। इससे मरीजों को कार्ड एक्टिवेशन कराने में सुविधा होगी और समय की बचत भी होगी। अस्पताल प्रबंधन काउंटर के स्थान को और अधिक सुविधाजनक बनाने पर भी विचार कर रहा है। यह काउंटर नए भवन की चौथी मंजिल के एक कोने में कमरा नंबर 403 में है। निशुल्क उपचार के लिए कार्ड एक्टिवेशन करवाने के लिए मरीज या तीमारदारों को काउंटर न मिलने के कारण पूरे अस्पताल में घूमना पड़ता है। अब इस समस्या का अस्पताल प्रबंधन ने हल निकाला है। अमर उजाला ने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने 29 जून को सीढि़यों के पास निशान लगा दिए थे। अब होर्डिंग भी स्थापित कर दिए हैं।

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड को एक्टिवेट करवाने के लिए तीमारदारों को अस्पताल का कोना-कोना तलाशना पड़ रहा था। काउंटर अस्पताल की चौथी मंजिल पर है। मरीजों को पुरानी मंजिल में भर्ती किया जाता है। ऐसे में तीमारदारों को पांच मंजिला पुराने के साथ पांच मंजिला नए भवन के बीच दौड़ लगानी पड़ती है। उधर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि आयुष्मान भारत काउंटर को बदलने पर विचार किया जा रहा है। तीमारदारों को काउंटर तलाशने में परेशानी न आए, इसके लिए अस्पताल की सीढि़यों और अन्य स्थानों पर होर्डिंग लगाकर काउंटर नंबर लिख दिया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed