Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now, at Kullu Hospital too, one blood donation will save four lives.

Kullu News: अब कुल्लू अस्पताल में भी एक रक्तदान से बचेंगी चार जिंदगियां

Thu, 05 Nov 2026 11:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 05 Nov 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
Now, at Kullu Hospital too, one blood donation will save four lives.
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जल्द ही ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट की सुविधा शुरू होगी। अस्पताल प्रबंधन को इसके संचालन के लिए ड्रग कंट्रोलर अथॉरिटी से लाइसेंस मिल गया है।
विज्ञापन

इस सुविधा के शुरू होने से एक रक्तदाता के रक्त को अलग-अलग घटकों में विभाजित कर चार जरूरतमंद मरीजों को लाभ पहुंचाया जा सकेगा। इससे मरीजों को आवश्यकता के अनुसार रक्त के विशेष घटक उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने यूनिट के संचालन के लिए लाइसेंस लेने को आवेदन किया था। मार्च 2030 तक इसकी अनुमति जारी की गई है। यूनिट के संचालन के लिए चिकित्सक को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। अब जल्द ही इसे शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार अलग-अलग घटकों में विभाजित होगा रक्त
रक्त में मुख्य रूप से रेड ब्लड सेल्स (आरबीसी), व्हाइट ब्लड सेल्स (डब्ल्यूबीसी), प्लेटलेट्स और प्लाज्मा जैसे घटक होते हैं। इनका शरीर में अलग-अलग कार्य है। आरबीसी शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाती हैं, जबकि डब्ल्यूबीसी संक्रमण से बचाव में मदद करती हैं। प्लेटलेट्स रक्त का थक्का जमाने और प्लाज्मा पोषक तत्वों व हार्मोन के परिवहन में भूमिका निभाता है। इस सुविधा से मरीजों को उनकी जरूरत के अनुसार रक्त के घटक उपलब्ध करवाए जा सकेंगे। अभी तक प्रदेश में यह सुविधा आईजीएमसी शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज और जोनल अस्पताल मंडी में उपलब्ध थी। अब क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भी इस व्यवस्था से जुड़ जाएगा।
2018 में शुरू हुई थी प्रक्रिया
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया वर्ष 2018 में शुरू हुई थी। वर्ष 2020 से मशीनें पहुंचनी शुरू हुईं और 2022 तक अधिकांश मशीनें स्थापित कर दी गई थीं। इसके बाद चिकित्सक के प्रशिक्षण और लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया चली। करीब तीन वर्षों तक विभिन्न स्तरों पर औपचारिकताएं पूरी की जाती रहीं। अस्पताल के डॉ. हीरा लाल बौद्ध ने बताया कि ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी दिल्ली से अंतिम स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने इसे अस्पताल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

स्थानीय मरीजों को मिलेगी राहत
यूनिट शुरू होने से जिले के मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों की उपलब्धता से जरूरतमंद मरीजों को उपचार में लाभ होगा। इससे रक्तदाताओं के योगदान का अधिक प्रभावी उपयोग भी संभव हो सकेगा। यूनिट का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। सपना शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed