{"_id":"6a29a3a26b73011fa20c0eaf","slug":"notification-withdrawn-kalamassery-college-will-not-close-kullu-news-c-89-1-klu1002-178492-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अधिसूचना वापस, बंद नहीं होगा कुकुमसेरी कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अधिसूचना वापस, बंद नहीं होगा कुकुमसेरी कॉलेज
Thu, 11 Jun 2026 11:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिले के एकमात्र कुकुमसेरी कॉलेज को बंद कर इसे कुल्लू कॉलेज में मर्ज करने की अधिसूचना को वापस ले लिया है। बुधवार दोपहर बाद जारी नई अधिसूचना के अनुसार कुकुमसेरी महाविद्यालय पहले की तरह संचालित होता रहेगा। सरकार के इस निर्णय से लाहौल-स्पीति तथा पांगी-किलाड़ क्षेत्र के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।
कुछ दिन पहले राज्य सरकार ने कम छात्र संख्या का हवाला देते हुए कुकुमसेरी महाविद्यालय को कुल्लू कॉलेज के साथ मर्ज करने का निर्णय लिया था। इस फैसले का क्षेत्र में व्यापक विरोध हुआ। स्थानीय लोगों ने जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए कॉलेज को यथावत रखने की मांग उठाई थी।
विधायक अनुराधा राणा ने कॉलेज को बंद न करने को प्रदेश सरकार के समक्ष लगातार मामला उठाया। ऐसे में अब सरकार ने मर्ज संबंधी अधिसूचना वापस लेते हुए कॉलेज को पूर्व ही तरह संचालित रखने का निर्णय लिया। विधायक ने कहा कि कुकुमसेरी कॉलेज को पहले की तरह चलाए रखने संबंधी अधिसूचना जारी होना लाहौल-स्पीति की जनता की भावनाओं और विद्यार्थियों के हितों की जीत है। उन्होंने इस निर्णय के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
उधर, वीना देवी, पंचायत समिति अध्यक्ष विपिन शासनी सहित हाल ही में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने भी विधायक अनुराधा राणा के प्रयासों के लिए आभार जताया है।