{"_id":"579641d34f1c1b356421e2d9","slug":"notice-to-indistrialists","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग बंद रखने पर उद्यमियों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग बंद रखने पर उद्यमियों को कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला कुल्लू
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू के औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग बंद रखने पर जिला उद्योग केंद्र ने उद्यमियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने लापरवाह उद्यमियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। ये उद्योग हाल ही में जिला उद्योग केंद्र की विभागीय टीम के निरीक्षण के दौरान बंद पाए गए थे। इस कारण यह कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। विभाग की सख्ती से लापरवाह उद्यमियों में हड़कंप मचा हुआ है।
जिला उद्योग केंद्र की ओर से हाल ही में किए गए निरीक्षण में औद्योगिक क्षेत्र शमशी में तीन उद्योग बंद पाए गए हैं। जिन्हें विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। नोटिस के माध्यम से उद्योग बंद रहने को लेकर जवाब मांगा गया है। विभाग ने तुुरंत प्रभाव से इंडस्ट्री चालू करने के निर्देश दिए हैं। उद्यमियों की ओर से संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभाग की ओर से प्लाट रद्द करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी और आवंटित प्लॉट का कब्जा वापस लिया जाएगा। विभाग ने सस्ती दरों पर 95 साल के लीज पर उद्यमियों को प्लाट आवंटित किए हैं। नियमानुसार इंडस्ट्री को बिना कारण बंद नहीं किया जा सकता है। इधर, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक पवन भारद्वाज ने बताया कि औचक निरीक्षण में बंद पाई गई इंडस्ट्रीज को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। संतोषजनक जबाव न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।