{"_id":"5376340a521f69677c194b2d57a5b7c5","slug":"notice-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में कोताही बरतने पर नोटिस जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में कोताही बरतने पर नोटिस जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 27 Feb 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू के परिवहन विभाग में एक अधीक्षक को ड्यूटी में कोताही बरतने पर निदेशालय से कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। जिसमें उक्त अधीक्षक से तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है। निदेशक हिमाचल पथ परिवहन निगम ने आरटीओ कुल्लू को निर्देश जारी किए हैं कि वे इस मसले पर अधीक्षक से तीन दिनों के भीतर जवाब मांगकर इसकी रिपोर्ट शिमला भेजें।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुल्लू आरटीओ कार्यालय के एक अधीक्षक ने अपनी ड्यूटी मनाली स्थित एनजीटी के बैरियर पर लगवाई थी, लेकिन वहां से उक्त अधीक्षक की लगातार ड्यूटी में कोताही बरतने की शिकायतें आ रही थी जिसके चलते शिमला निदेशालय से अधीक्षक को नोटिस जारी किया गया है। गौर रहे कि मनाली आने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों की एनजीटी शुल्क लेने के लिए बैरियर की स्थापना की गई है। जिसके चलते यहां सेवाएं देने वाले कर्मचारियों की सेवाएं गंभीर बनती है, लेकिन उक्त अधीक्षक अपनी सेवाओं के दौरान एनजीटी बैरियर से नदारद पाई गई। बार-बार निदेशालय को हुई शिकायत पर निदेशालय ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
इधर, आरटीओ कुल्लू राज कुमार ठाकुर का कहना है कि मनाली के एनजीटी बैरियर पर सेवाएं दे रही अधीक्षक को निदेशालय से कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। जिसका तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। नोटिस का जवाब आने के बाद इसकी रिपोर्ट शिमला स्थित निदेशालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन