फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Nomination

सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे प्रत्याशी

Wed, 16 Dec 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 16 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Nomination

जिले में नामांकन के दूसरे दिन जिला परिषद के 28 और बीडीसी के 99 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। जिला मुख्यालय कुल्लू सहित मनाली और बंजार उपमंडल में काफी सारे कांग्रेस, भाजपा और हिलोपा समर्थित और आजाद प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रत्याशियों ने एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एक बजे के करीब जिला परिषद रैला वार्ड के प्रत्याशी हितेश्वर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद बरशैणी वार्ड से हिलोपा समर्थित प्रत्याशी भेद राम और खोखण वार्ड से हिलोपा समर्थित प्रत्याशी अजय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बल्ह से चंद्र प्रकाश, मंडलगढ़ से घनश्यामा देवी, नसोगी से रितु नेगी, न्यूली से प्रेमा देवी और पलाहच वार्ड से हिलोपा समर्थित अनारकली ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, मंडलगढ़ वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी चित्रालेखा भार्गव, खोखण वार्ड से बुद्धि सिंह, बल्ह वार्ड से प्रेम लता ठाकुर और बरशैणी वार्ड से जगदीश ने एसडीएम कार्यालय कुल्लू में नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


इसके अलावा बल्ह से भाजपा समर्थित विजेंद्र सेन, बरशैणी वार्ड से टेक चंद एडवोकेट और खोखण वार्ड से भाजपा समर्थित अजय पठानिया ने एसडीएम कार्यालय कुल्लू में अपने नामांकन भरे। इसके अलावा न्यूली वार्ड से भाजपा समर्थित सीता देवी, नसोगी वार्ड से भाजपा समर्थित धनेश्वरी ठाकुर और वशिष्ठ वार्ड से ठाकुर दास ने मनाली में नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, खोखण वार्ड से ललित और सेसराम आजाद ने आजाद प्रत्याशी के रूप में जिला परिषद के लिए नामांकन भरे। अन्य कई आजाद उम्मीदवारों ने भी एसडीएम कार्यालय कुल्लू, मनाली और बंजार में अपने नामांकन दाखिल किए। वीरवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन है। वहीं बुधवार को जिले की पंचायतों में नामांकन भरने के लिए प्रत्याशियों की कतारें लगी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed