मनाली में ढोल-नगाड़ों संग तो कुल्लू में शांतिपूर्वक नामांकन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकायों के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को जिला कुल्लू के तहत पड़ने वाली दो नगर परिषद और दो नगर पंचायतों में 17 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। मनाली में ढोल-नगाड़ों की धुनों पर एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। जबकि, कुल्लू में प्रत्याशियों ने बिना बाजे-गाजे अपने नामांकन पत्र भरे। लिहाजा, कुल्लू में नामांकन भरने का माहौल कुछ ठंडा रहा। भुंतर और बंजार नगर पंचायत के चुनाव के लिए भी माहौल ठंडा ही रहा। शनिवार को नगर परिषद कुल्लू के चार वार्डों से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा मनाली नगर परिषद में आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। नगर पंचायत बंजार और नगर पंचायत भुंतर में दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर ने बताया कि शनिवार को पांच प्रत्याशियों ने शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन दाखिल किए। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि मनाली नगर परिषद के लिए पहले दिन आठ प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। वहीं, एसडीएम बंजार अश्वनी कुमार ने बताया कि नगर पंचायत बंजार के वार्ड एक और वार्ड चार से दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं।