फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   no positive result

नहीं चली महेश्वर और धामी की जुगलबंदी

Fri, 08 Jan 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 08 Jan 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
no positive result

हिलोपा और मनाली विकास मंच के समर्थित उम्मीदवार मनाली विस क्षेत्र में खाता भी नहीं खोल सके। महेश्वर और धामी की जुगलबंदी जिप चुनावों में कोई रंग नहीं ला पाई है।

विज्ञापन


मनाली विस क्षेत्र में भाजपा के समर्थित उम्मीदवार को सबसे ज्यादा सफलता मिली है। धनेश्वरी ठाकुर ने नसोगी वार्ड से जीत का चौका मार दिया है। धनेश्वरी ने निकटम प्रतिद्वंद्वी रितु नेगी को 71 मतों पराजित किया। वहीं, नेउली से सीता देवी और मंडलगढ़ से मंजरी नेगी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। कांग्रेस के गढ़ वशिष्ठ वार्ड में एक बार फिर कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार चंद्रकिरण ने जीत का परचम लहराया है। यहां दूसरे स्थान पर हिलोपा और विकास मंच का साझा उम्मीदवार मानचंद राणा रहा है।
विज्ञापन


 वहीं, नेउली और मंडलगढ़ में हिलोपा और विकास मंच के उम्मीदवारों को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है। महेश्वर और धामी का परंपरागत वोट बैंक भी अपने इलाकों में जीत दिलाने में असफल रहा है। नेउली वार्ड की जीत का सेहरा भाजपा के उपाध्यक्ष राम सिंह और गोविंद ठाकुर के सिर बंधा है। नेउली वार्ड के अखाड़े में सीता देवी ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार दीपिका को पराजित किया है। महेश्वर और धामी के लिए मनाली विस क्षेत्र के नतीजे शुभ संदेश नहीं माने जा रहे हैं। भाजपा की रणनीति ने चारों खाने दोनों दलों को चित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed