{"_id":"478a2cf4e45f2fbaa90b926709484372","slug":"no-pension-issued-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से नहीं किया पेंशन का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से नहीं किया पेंशन का भुगतान
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 03 Feb 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सूद की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। परिवहन पेंशनरों ने प्रदेश सरकार तथा निगम प्रबंधन के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि पेंशनरों को दो माह से पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसलिए जल्द पेंशन का भुगतान किया जाए। इसके अलावा एचआरटीसी पेंशनरों के एक साल के मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। निगम प्रबंधन को इस संबंध में कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। कल्याण मंच ने कहा कि तीन साल से परिवहन पेंशनरों के महंगाई भत्ते की 47 प्रतिशत किस्त भी बकाया है। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ नहीं दिया जा रहा है, जो उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय है। निगम ने सरकारी बसों में कई श्रेणियों के लोगों को मुफ्त बस सुविधा दी जा रही है। निगम के घाटे का मुख्य कारण यह भी है।
विज्ञापन
निगम की गलत नीतियों के कारण घाटा बढ़ता जा रहा है। इसलिए निगम प्रबंधन एवं हिमाचल सरकार अपने खर्चों पर लगाम लगाए। वहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने प्रदेश सरकार तथा निगम प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि 20-21 फरवरी को नालागढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय अधिवेशन में पेंशनर कड़ा फैसला लेकर सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन