{"_id":"65f9750ec1b367d42b062d39","slug":"no-help-in-difficulties-face-it-yourself-reema-kullu-news-c-89-1-klu1001-119059-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में मदद नहीं, खुद करें सामना : रीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में मदद नहीं, खुद करें सामना : रीमा
विज्ञापन
आईटीआई कुल्लू में हुआ अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम। संवाद।
कुल्लू। मुश्किल में मदद के बजाय खुद उनका सामना करें, अपने अंदर डर को बाहर निकालें। जब आप डर को निकाल देंगी तो फिर हर मुश्किल का सामना हिम्मत से कर सकती हैं। यह बात मंगलवार को आईटीआई कुल्लू में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. रीमा घई ने प्रशिक्षु छात्राओं से कही।
उन्होंने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया। मासिक धर्म पर माताओं को अपनी बेटियों से खुलकर बात करनी चाहिए। बताना चाहिए कि इस दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखें। कहा कि जब आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तो आप हर मुश्किलों का हल कर सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। आईटीआई कुल्लू के प्रधानाचार्य अभिषेक ठाकुर ने कहा कि छात्राओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।
...
मासिक धर्म को लेकर हमारे समाज में कई तरह की भ्रांतियां हैं। जानकारी के अभाव में कई बार महिलाएं गंभीर बीमारी का शिकार भी हो जाती हैं। मासिक धर्म को लेकर हमें नजरिया बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
-अनीता ठाकुर, प्रशिक्षु, छात्रा सिलाई ट्रेड
...
सुबह उठकर पानी पीना चाहिए और दिन में कम से कम से 8 गिलास पानी पीने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। यह महत्वपूर्ण जानकारी मुझे अपराजिता कार्यक्रम के माध्यम से मिली है। सुबह की धूप में बैठने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं।
-मोनिका, प्रशिक्षु छात्रा सिलाई ट्रेड
...
जीवन में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। महिलाओं में खून की कमी होना आम है। शरीर में खून की कमी न हो, इसके लिए आहार में दालें, सब्जियां और अन्य प्रोटीन, विटामिन युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे शरीर तंदुरुस्त रहे।
-पुष्पा, प्रशिक्षु छात्रा सिलाई ट्रेड
...
अमर उजाला ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बेहद सराहनीय पहल शुरू की है। इससे महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रही हैं।
-नेहा, प्रशिक्षु छात्रा कंप्यूटर ट्रेड
000