फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   no fascility to people

उद्घाटन के दिन ही मिलती है बस सुविधा

Fri, 04 Dec 2015 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 04 Dec 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
no fascility to people

सड़क सुविधा मिलने के बावजूद आज दिन तक सैकड़ों ग्रामीणों को यातायात की सुविधा मुहैया नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों को मजबूरन निजी वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। वहीं, कई लोग टैक्सियों में मोटी राशि अदा कर सफर करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि गांव में बस तभी दिखाई देती है, जब सड़क का उद्घाटन होता है। उसके बाद लोगों को बस सेवा का लाभ नहीं मिलता है।

विज्ञापन


मौजूदा समय में कई रूटों पर बस मुहैया न होने से हजारों की आबादी को सड़क का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। आपातकालीन समय में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  मौजूदा समय में वागन-पीज, बराग-टोल, बस्तोरी, छोयल, सेउबाग-गाहर, राउगी कोटाधार, रोगी-चतानी, रामशिला-घराकड़ आदि रूटों पर निगम की बसें नहीं चल रही हैं। हालांकि, लोनिवि ने इन रूटों को बस चलाने के लिए पास किया है।
विज्ञापन


पीज निवासी महेंद्र ठाकुर, ग्राहण निवासी प्रताप सिंह, बस्तोरी निवासी दयानंद, कोटाधार के हेमराज, गाहर पंचायत के उपप्रधान ओम प्रकाश, घराकड़ के अशोक ठाकुर आदि का कहना है कि उद्घाटन के दिन तो उनके गांवों में बसें आई थीं, लेकिन अगली सुबह से बसों की दर्शन आज तक नहीं हुए है। इस संबंध में एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शर्मा का कहना है कि स्टाफ और बसों की कमी के कारण इन रूटों पर बसों की सुविधा नहीं दी जा रही है। स्टाफ और बसें उपलब्ध होने पर प्राथमिकता के आधार पर इन रूटों पर बसें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed