फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   No electricity in temporary camps of many gods

कई देवताओं के अस्थायी शिविरों में बिजली नहीं

Fri, 15 Oct 2021 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
No electricity in temporary camps of many gods
कुल्लू। दशहरा उत्सव में प्रशासन की अव्यवस्था की पोल खुल गई है। निमंत्रण पर बुलाए गए कई देवताओं के अस्थायी शिविरों में शुक्रवार तक बिजली भी नहीं थी। हालांकि यह इंतजाम एक दिन पहले ही हो जाता था।
विज्ञापन

वीरवार को कुछ देवता ढालपुर में अपने अस्थायी शिविरों में पहुंच गए थे। लेकिन इन देवी-देवताओं के शिविरों में अंधेरा छाया रहा। देवलुओं को आस थी कि शुक्रवार को बिजली का प्रबंध किया जाएगा। लेकिन शाम तक कई शिविरों में अंधेरा ही पसरा रहा। इससे देवी-देवताओं के देवलुओं में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। हालांकि प्रशासन ने हामी भरते हुए कहा था कि देवताओं को भले ही नजराना नहीं दिया जाएगा, लेकिन बिजली, पानी आदि सुविधाएं उन्हें प्रदान की जाएगी। लेकिन अस्थायी शिविरों में बिजली न होने से प्रशासन की अव्यवस्था सामने आई है। इस संबंध में जिला देवी-देवता कारदार संघ के पूर्व अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि कई देवताओं के अस्थायी शिविरों में बिजली नहीं है, जो प्रशासन के इंतजाम पर सवाल खड़े करता है। ढालपुर में आए हुए सभी देवी-देवताओं को सुविधाएं दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed