{"_id":"6b01cfefe7bf090a8408c931","slug":"nirmand-takes-first-place-anni-second-in-hackathon-kullu-news-c-89-1-ssml1013-192464-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हैकाथॉन में निरमंड पहले, आनी दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हैकाथॉन में निरमंड पहले, आनी दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
कुल्लू में जिला स्तरीय हैकाथॉन के विजेता प्रतिभागियों को पुस्कृत करते हुए।-संवाद
कुल्लू। विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से कुल्लू जिले में जिला स्तरीय हैकाथॉन का आयोजन किया गया। शनिवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर में जिले के 10 विद्यालयों की टीमों ने भाग लेकर अपने नवाचारी विचार और मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निरमंड की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
कार्यक्रम में उपनिदेशक सुरेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य भवन तंवर और जिला नोडल अधिकारी कुलदीप भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से विभिन्न समस्याओं के समाधान से जुड़े विचार प्रस्तुत किए, जिनकी अतिथियों ने सराहना की। हैकाथॉन का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा से आगे बढ़कर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और आसपास की समस्याओं को पहचानकर उनके समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना है। इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और तकनीकी समझ विकसित होती है।
मुख्य अतिथि सुरेश शर्मा ने विद्यार्थियों को नवाचार और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने का अवसर देते हैं। जिलास्तर पर चयनित प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय हैकाथॉन में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां विभिन्न जिलों के विद्यार्थी अपने नवाचारी विचार और मॉडल प्रस्तुत करेंगे। प्रिंसिपल डाइट कुल्लू सतीश जस्पा ने समापन समारोह में सभी टीमों के विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया।