फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Nirmand in Volleyball, Gadsa winner in Kabaddi

Kullu News: वॉलीबाल में निरमंड, कबड्डी में गड़सा विजेता

Thu, 12 Sep 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Nirmand in Volleyball, Gadsa winner in Kabaddi
कुल्लू। ढालपुर मैदान में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की माइनर गेम्ज में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर विजेता का खिताब हासिल किया है। तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में छात्रा खिलाड़ियों ने खूब मेहनत की। वीरवार को समापन समारोह से पूर्व वॉलीबाल, कबड्डी और खो-खो के फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

वॉलीबाल का फाइनल मैच निरमंड और बजौरा जोन के बीच खेला गया। इसमें निरमंड जोन विजेता बना। कबड्डी का फाइनल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गड़सा और निरमंड जोन के बीच हुआ, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गड़सा ने विजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार खो-खो में मनाली जोन विजेता रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्रैहिंण को संयुक्त रूप से उपविजेता चुना। बैडमिंटन का फाइनल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गड़सा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समेज के बीच हुआ। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गड़सा विजेता बना। योग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागन विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल उपविजेता रहा। शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलवारी विजेता और एसवीएम बजौरा उपविजेता रहा। वहीं, मार्चपास्ट की ट्रॉफी पर निरमंड जोन ने अपना कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed