फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   nine-room two-and-a-half-storey house burnt

नौ कमरों का ढाई मंजिला मकान राख

Mon, 31 Jan 2022 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
nine-room two-and-a-half-storey house burnt
ुल्लू के हलाण-2 में मरजां गांव में मकान में लगी आग को बुझाने में जुटे फायर के कर्मी।-संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत हलाण-2 के गांव मरजां में काष्ठकुणी शैली के ढाई मंजिला मकान में आग लगी। इससे नौ कमरों का मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। अग्निकांड की इस घटना में 15 लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।
आग से तीन परिवारों का संयुक्त मकान जल गया और परिवार के सदस्य खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। सोमवार सुबह करीब सात बजे ढाई मंजिला मकान में आग लगी। जिस समय मकान में आग लगी, उस दौरान परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था। मकान में आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर रवाना हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मकान से धुआं व आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। इसके उपरांत ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। ग्रामीणों की तमाम कोशिशें नाकाफी साबित हुई। हालांकि दमकल विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर मकान को आग से बचाने के लिए पसीना बहाया, लेकिन लकड़ी का मकान होने के कारण काबू नहीं पाया जा सका। परिवार के सदस्य घर पर न होने के कारण कुछ भी सामान नहीं बचा सके। दमकल विभाग के पतलीकूहल प्रभारी छापे राम ने कहा कि हलाण-2 पंचायत के गांव मरजां में काष्ठकुणी शैली का ढाई मंजिला मकान जला है। मकान में संयुक्त रूप से पार्वती देवी, श्याम लाल और सुरेश का परिवार रहता था। अग्निकांड की इस घटना में 15 लाख का नुकसान हुआ है। कहा कि फायर स्टेशन से रामचंद, राजकुमार, अमित, राकेश की टीम आग पर काबू पाने के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed