फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Nine people lost their lives, yet the situation did not improve.

Kullu News: नौ लोगों ने गंवाई जान, फिर भी नहीं सुधरे हालात

Sun, 07 Dec 2025 05:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 07 Dec 2025 05:00 AM IST
विज्ञापन
Nine people lost their lives, yet the situation did not improve.
कुल्लू के इंनर आखाड़ा बाजार में हो रहे रिसाव से सहमे लोग। संवाद।
...ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

कुल्लू के इनर अखाड़ा में पहाड़ी से हो रहा पानी का रिसाव
भूस्खलन का बना डर, 200 घरों को खतरा
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिला मुख्यालय में स्थित इनर आखाड़ा बाजार में हालात नहीं सुधर रहे हैं। पहाड़ी से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिससे इनर आखाड़ा बाजार में करीब 200 मकान खतरे की जद में हैं। हालाकि, इस बरसात मठ क्षेत्र की पहाड़ी से हुए भूस्खलन से कई घर मलबे में दब गए थे और इस घटना में नौ लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया था।
इसके बावजूद क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। सरकार और जिला प्रशासन इनर आखाड़ा बाजार के निवासियों की गंभीर समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से पानी के रिसाव का मुख्य कारण मठ क्षेत्र में निकास नालियों की उचित व्यवस्था न होना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इनर आखाड़ा बाजार के ठीक पीछे मठ क्षेत्र की पहाड़ी है। इस पहाड़ी से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जो भूस्खलन का मुख्य कारण बना हुआ है। रिसाव न रुकने के कारण इनर आखाड़ा बाजार के निवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं इस बरसात की तरह सर्दी के दिनों में बारिश के कारण पहाड़ी से दोबारा भूस्खलन न हो और फिर से लोगों को जान न गंवानी पड़ जाए। कई बार स्थानीय निवासी उपायुक्त कुल्लू को समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। इसके बावजूद भी समस्या हल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कमेटी का गठन, समस्या हल करने का प्रयास
इनर अखाड़ा बाजार में पहाड़ी से भूस्खलन और पानी की रिसाव संबंधी समस्या का समाधान करने का प्रयास जारी है। इस क्षेत्र का जीआई सर्वेक्षण रवाया गया है। इसके अलावा जलशक्ति विभाग और नगर परिषद संयुक्त निरीक्षण कर चुकी है। वहीं, जिला स्तर पर भी गठन किया गया है। जल्द ही जिला स्तरीय कमेटी जल्द क्षेत्र का निरीक्षण करेगी। -निशांत कुमार, उपमंडलाधिकारी कुल्लू
बॉक्स
बरसात में हुए भूस्खलन में दबे थे 12 लोग, नौ ने गंवाई जान
इस बरसात सितंबर माह में आई प्राकृतिक आपदा में इनर आखाड़ा बाजार में पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण मलबे में 12 लोग दब गए थे। इन लोगों को रेस्क्यू करने में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गृह रक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से कार्य किया। तीन से सात सितंबर तक चले इस रेस्क्यू अभियान में नौ शव और तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया था।
बाक्स
तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद नगर परिषद या प्रशासन ने अब तक उनकी संपत्ति से मलबा तक नहीं हटाया है। उन्होंने कहा कि लगभग दो सौ घरों में रहने वाले करीब 1,000 निवासी लगातार डर के साए में जी रहे हैं, विशेषकर सर्दियों में फिर से बारिश शुरू होगी। -अभिनव वशिष्ठ, इनर आखाड़ा बाजार

बाक्स
मठ क्षेत्र में एक दशक में मकानों की संख्या लगभग दस गुना बढ़ गई है। जो इस भू-भाग की भार की क्षमता से कहीं अधिक है। उन्होंने क्षेत्र को ग्रीन ज़ोन घोषित करने और नए निर्माण पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। सवाल उठाया कि उचित जल निकासी प्रणाली न होने के बावजूद निर्माण अनुमतियां कैसे जारी की गई। - राजन निवासी इनर आखाड़ा बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed