{"_id":"575d8c744f1c1b283e11b812","slug":"nil-reasult-take-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब रिजल्ट पर 13 स्कूल प्रमुखों की ट्रांसफर तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब रिजल्ट पर 13 स्कूल प्रमुखों की ट्रांसफर तय
अमर उजाला कुल्लू
Updated Sun, 12 Jun 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला भर में बोर्ड परीक्षाओं के खराब परिणाम वाले स्कूलों के मुखियाओं पर गाज गिरना तय है। हालांकि प्रदेश सरकार ने कुछ स्कूलों के प्रमुखों को स्थानांतरित कर दिया है। लेकिन इस सूची में अभी और भी स्कूल प्रमुखों पर गाज गिरना बाकी है। जिला कुल्लू में 13 स्कूलों का परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा है।
प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार 25 फीसदी से नीचे रहने वाले परीक्षा परिणाम वाले स्कूल प्रमुखों पर स्थानांतरण की गाज गिरेगी। जिले में करीब 13 स्कूलों का परीक्षा परिणाम 25 फीसदी से नीचे रहा है। एक स्कूल का परीक्षा परिणाम शून्य रहा है। यह स्कूल निरमंड का शारवी है। जहां दसवीं की परीक्षा में एक भी छात्र पास नहीं हो पाया है। लिहाजा, सरकार ने इस बार फैसला लिया है कि खराब परिणाम देने वाले स्कूलों में मुख्य अध्यापकों से लेकर प्रवक्ताओं तक को स्थानांतरित किया जाएगा। इन स्कूलों के प्रमुखों और प्राध्यापकों के स्थानांतरण को विभागीय आलाधिकारी समेत मंत्री व विधायक भी नहीं रोक पाएंगे। कम परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूल मुखियाओं में स्थानांतरण को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश के अनुसार जिन स्कूलों का परिणाम खराब रहा है उनकी रिपोर्ट सरकार और निदेशालय को भेज दी गई है।
इनसेट
इन स्कूलों का परिणाम 25 फीसदी से कम
जिला कुल्लू में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में 13 स्कूलों का परिणाम 0 से 25 फीसदी रहा है। दसवीं की परीक्षा में शारवी स्कूल का जीरो फीसदी के अलावा देउगी, भुंतर, खरगा, मनाली, लड़ागी, नमहोंग, पीणी, भुलंग, चेष्टा, ओल्वा, प्रीणी, शिरड़ और श्रीकोट स्कूल का परिणाम मात्र 25 फीसदी तक रहा है।