{"_id":"67bf437eb1857cb7c4091dbf","slug":"nihal-chand-becomes-president-of-tribal-cultural-forum-kullu-news-c-89-1-ssml1015-142082-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: निहाल चंद बने जनजातीय सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: निहाल चंद बने जनजातीय सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष
Wed, 26 Feb 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय मंच लाहौल-स्पीति का किया गया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण की दिशा में बुद्धिजीवियों और विचारकों के अथक प्रयासों से जनजातीय सांस्कृतिक मंच लाहौल-स्पीति का गठन किया गया है। इसे जिला स्तर पर उपायुक्त कार्यालय में पंजीकृत करवाकर अंतिम रूप दिया गया है।
जिला स्तरीय मंच की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में सेवानिवृत्त शिक्षक निहाल चंद को अध्यक्ष, सेवानिवृत्त पंचायत सचिव नवांग छेरिंग को उपाध्यक्ष, सेवानिवृत्त शिक्षक वांगचुक शास्त्री को महासचिव, शिक्षक गणेश लाल को कोषाध्यक्ष और अमरनाथ को सांस्कृतिक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष निहाल चंद ने बताया कि मंच का प्रमुख उद्देश्य धर्म, जाति एवं राजनीति से उठकर भू-भाग लाहौल-स्पीति के सांस्कृतिक हितों की रक्षा करना है। लाहौल-स्पीति में भाषा-बोली, खानपान, वस्त्र, आभूषण, लोकगीत, लोककलाओं एवं पर्व-त्योहारों की एक समृद्ध परंपरा रही है। इनके संरक्षण को अधिमान देते हुए आवश्यक ठोस कदम उठाना सांस्कृतिक मंच की प्राथमिकता रहेगी। उपाध्यक्ष नवांग छेरिंग ने बताया कि बदलते युग के साथ आज लाहौल-स्पीति का परिवेश भी बदल रहा है। आचार-विचार, रहन-सहन और रीति-रिवाजों के मायने बदल रहे हैं। यक्ष प्रश्न यह है कि हम कब तक अपनी संस्कृति के साथ खड़े रह सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
--