फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NHAI restored Raison Point for small vehicles

Kullu News: एनएचएआई ने रायसन प्वाइंट को छोटे वाहनों के लिए किया बहाल

Sat, 06 Sep 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 06 Sep 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
NHAI restored Raison Point for small vehicles
कुल्लू-मनाली हाइवे की बहाली में एनएचएआई ने झोंकी ताकत
विज्ञापन


कुल्लू से पतलीकुहल तक जल्द बहाल हो सकता है नेशनल हाइवे
खराब मौसम के कारण नहीं उड़ पाया सेना की चिनूक हेलिकाप्टर

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। बाढ़ से क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे तीन की बहाली के लिए एनएचएआई ने पूरी ताकत झोंक दी है। कुल्लू से मनाली तक जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुए नेशनल हाइवे को खोलने के लिए 31 पोकलेन और एलएंडटी लगाई गई हैं।
कुल्लू से पतलीकूहल तक जल्द नेशनल हाइवे खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

रायसन में एनएचएआई ने सड़क के दोनों छोर मिला दिए हैं। डोभी के पास भी सड़क आरपार हो गई है। हालांकि दोनों जगह फिलहाल सिंगललेन सड़क ही बनाई गई है। दोनों सड़कों के बनने के बाद छोटे वाहन पतलीकूहल तक आ सकेंगे। 14 मील में भी सड़क को वनवे खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने बताया कि मनाली से रायसन तक 31 बडी पोकलेन और एलएनटी मशीनें लगाई गई हैं। रविवार शाम तक पतलीकूहल तक सड़क बनकर तैयार होने की उम्मीद है। 14 मील में भी कार्य हुआ तो मशीनें 17 मील तक पहुंच जाएंगी। उन्होंने बताया कि वह बीस दिनों के भीतर मनाली तक वाहनों को पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प हैं। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने मशीनों को लेकर किसी भी तरह की कमी नहीं रखी है। मौसम युद्ध स्तर पर चल रहे कार्य में खलल न डाले।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को सेना के हेलिकाप्टर चिनूक से भुंतर से 14 पोकलेन, एलएनटी और जेसीबी को उतारा जाना था मगर दिनभर मौसम खराब रहने से चिनूक उड़ान नहीं भर पाया। अब मौसम खुलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed