{"_id":"622a2c3187d064564c145145","slug":"nh-305-restored-kullu-news-sml4021689176","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सप्ताह बाद फिर हाईवे-305 पर दौड़ी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सप्ताह बाद फिर हाईवे-305 पर दौड़ी बसें
विज्ञापन
कुल्लू। फरवरी के तीसरे सप्ताह में बर्फबारी से बंद जलोड़ी दर्रा फिर से बस सेवा के लिए बहाल हो गया है। वीरवार को जिला मुख्यालय कुल्लू से एक बस बाह्य सराज आनी और रामपुर होकर बागीपुल के लिए रवाना हुई है। इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं एचआरटीसी कुल्लू भी शुक्रवार सुबह से तीन रूटों पर निगम की बसों का संचालन करेगा।
करीब डेढ़ सौ किलोमीटर लंबा रूट निगम का सबसे फायदेमंद है। ऐसे में निगम इस कमाऊ रूट पर कुल्लू-बागीपुल, कुल्लू-रामपुर तथा कुल्लू-दलाश के लिए बसें शुरू कर लोगों को राहत देगा। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर बसों के चलने से लोगों न केवल पैदल चलने से छुटकारा मिलेगा बल्कि टैक्सियों में भारी भरकम किराया से भी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इस साल सर्दी में जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाले हाइवे 305 करीब ढाई माह तक बस सेवा के लिए बंद रहा है।
पहले दो माह और अब तीन सप्ताह तक जलोड़ी दर्रा होकर बस सेवा नहीं चल सकी। दर्रा पर रिकॉर्ड से बसों के पहिए जाम रहे। बुद्घि सिंह राणा, भाग सिंह, हीरा लाल, चुनी लाल और मोहर सिंह ने कहा कि हाईवे-305 बस सेवा के लिए बहाल हो गया है। वीरवार को जलोड़ी दर्रा होकर एक निजी बस कुल्लू से रामपुर के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन
एचआरटीसी कुल्लू केे अड्डा प्रभारी टेक चंद ने कहा कि शुक्रवार को एक साथ तीन बस रूटों को शुरू किया जाएगा। एनएच अथॉरिटी के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि हाईवे से बर्फ हटाकर सभी तरह के वाहनों के लिए इसे खोला गया है। उन्होंने कहा कि एनएच ने निगम को बसों का संचालन करने को कहा गया है।