फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NGT team inspects FRF site

Kullu News: एनजीटी की टीम ने किया एफआरएफ साइट का निरीक्षण

Sun, 17 May 2026 05:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 05:08 AM IST
विज्ञापन
NGT team inspects FRF site
नगर परिषद कुल्लू की एमआरएफ साइट का निरीक्षण करने पहुंची एनजीटी द्वारा गठित टीम
कुल्लू। जिला मुख्यालय के सरवरी में स्थापित विवादित एमआरएफ साइट का निरीक्षण करने के लिए एनजीटी की टीम मौके पर पहुंची और वास्तु स्थिति का जायजा लिया। एनजीटी की ओर से गठित कमेटी के सदस्यों ने जहां मौके का निरीक्षण किया तो वहीं स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। तीन सदस्यीय कमेटी में केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ एडीएम कुल्लू भी शामिल हैं। एनजीटी ने लोगों की शिकायत पर कमेटी का गठन किया है और एक महीने के भीतर इसकी रिपोर्ट मांगी है। लिहाजा टीम गठन के बाद इसके सदस्यों ने पहला निरीक्षण शनिवार को किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एमआरएफ साइट को लेकर नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर तीन के लोगों ने एनजीटी को शिकायत की थी जिस पर एनजीटी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए साइट के स्थायी स्ट्रक्चर बनाने को लेकर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे। साथ में इसकी जांच के लिए कमेटी के गठन के भी आदेश दिए थे। इसी कड़ी में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने इस दौरान टीम के सामने भी शनिवार को अपना पक्ष रखा और साइट का कड़ा विरोध दर्ज किया। उन्होंने मांग की है कि इस साइट को यहां से तुरंत हटाया जाए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर परिषद कुल्लू, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कुल्लू सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इस मौके पर जहां स्थानीय लोगों ने अपना पक्ष रखा तो वहीं नगर परिषद के अधिकारियों ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कुल्लू स्थित क्षेत्रीय अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि एनजीटी की ओर से गठित कमेटी ने साइट का निरीक्षण किया है जिसमें मौके पर लोगों से भी बातचीत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed