{"_id":"66cda15b92f4b307720a8c6f","slug":"newly-shancher-road-not-restored-for-two-weeks-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129568-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दो हफ्ते से बहाल नहीं हुई न्यूली-शैंशर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दो हफ्ते से बहाल नहीं हुई न्यूली-शैंशर सड़क
विज्ञापन
दो पंचायतों के लोगों को झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें
वाहनों की आवाजाही बंद होने से सात किमी सफर करना पड़ रहा पैदल
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की दुर्गम पंचायतों को जोड़ने वाली न्यूली-शैंशर सड़क भूस्खलन के कारण दो सप्ताह से बंद है। मार्ग में देवता मनु ऋषि के मंदिर से करीब 500 मीटर आगे पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है। इस कारण सड़क छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध है।
इससे ग्राम पंचायत शैंशर और देहुरीधार के हजारों ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। खासकर मरीजों, स्कूली विद्यार्थियों और बागवानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पांच से सात किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। ग्रामीणों में प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ रोष है। बार-बार आग्रह करने पर भी सड़क को आवाजाही के लिए बहाल नहीं किया जा रहा है।
जिले में बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीण निमत राम, सोहन लाल, आलम चंद, मोहर सिंह, शंभू राम आदि ने कहा कि बारिश के कारण देवता मनु ऋषि के मंदिर से कुछ ही दूरी पर भूस्खलन हुआ है। इस कारण न्यूली-शैंशर सड़क बंद है। ग्रामीणों को पांच से सात किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क जल्द बहाल करने की मांग की है। इस संबंध लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन ने कहा कि सड़क बहाली का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। संवाद