फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Newly defeated Tung to reach the next round

Kullu News: तुंग को हराकर अगले दौर में पहुंची न्यूली

Sat, 14 Feb 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 14 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Newly defeated Tung to reach the next round
सैंज के तुंग गांव में वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभांरभ करते हुए।-संवाद
वॉलीबाल मेमोरियल कप का तुंग में आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के तु्ंग में दिवंगत सुनील ठाकुर की याद में वॉलीबाल मेमोरियल कप का आयोजन किया जा रहा है। मेमोरियल कप का आगाज शनिवार को न्यूली और तुंग के बीच खेले गए मैच से हुआ।

इसमें न्यूली ने तु्ंग को मात दी और कप के अगले दौर में अपनी जगह को सुनिश्चित किया। इस मेमोरियल कप को युवक मंडल तुंग करवा रहा है।
मंडल के प्रधान संजू ने कहा कि शैंशर बस हादसे में जान गंवा चुके दिवंगत सुनील ठाकुर की याद में वॉलीबाल मेमोरियल कप करवाया जा रहा है। इसके लिए 11 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा कि कप का आगाज जलशक्ति विभाग के फिटर रामलाल ने किया। द मनु महाराज दुग्ध उत्पादक सोसायटी के सदस्य निमत राम ने कहा कि युवक मंडल सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिवंगत सुनील ठाकुर मिलनसार स्वभाव के थे। उन्होंने मांग की है कि सैंज आईटीआई का नाम सुनील ठाकुर के नाम पर रखा जाए। इसके लिए राष्ट्रपति प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल से पत्राचार के माध्यम से आग्रह किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed