{"_id":"674de6fc6b26a1c40c08ea28","slug":"new-temple-of-deity-tarali-nag-ready-with-two-crores-kullu-news-c-89-1-ssml1012-136053-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दो करोड़ से देवता तराली नाग का नया मंदिर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दो करोड़ से देवता तराली नाग का नया मंदिर तैयार
Mon, 02 Dec 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
देवता तराली नाग की मंदिर प्रतिष्ठा को निमंत्रण देने पहुंचे मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र कायथ
दो साल में काष्ठकुणी शैली से किया निर्माण, पांच दिसंबर से होगी प्रतिष्ठा
मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी दिया निमंत्रण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में इन दिनों देव कारज चल रहे हैं। देवभूमि कुल्लू में देवी-देवताओं के नए मंदिरों की प्रतिष्ठा भी हो रही है। जिले के बाह्य सराज आनी के अधिष्ठाता देवता तराली नाग का नया मंदिर बनकर तैयार है।
काष्ठकुणी शैली के बने चार मंजिला मंदिर की प्रतिष्ठा पांच दिसंबर से शुरू होगी। तीन दिन तक मंदिर में पूजा-पाठ और हवन होगा। आठ दिसंबर को पूर्णाहुति डाली जाएगी। मंदिर की प्रतिष्ठा को यादगार बनाने के लिए मंदिर कमेटी, कारकून और हारियान रात-दिन तैयारियों में जुटे हैं। मंदिर कमेटी ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शिमला में निमंत्रण दिया है। कमेटी के प्रधान महेंद्र कायथ, कारदार दौलत राम और चुनी लाल ने कहा कि पांच से सात दिसंबर तक मंदिर में हवन-पाठ होगा। आठ दिसंबर को पूर्णाहुति डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर के निर्माण पर करीब पौने दो करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। काष्ठकुणी शैली का चार मंजिला भव्य मंदिर बनाने के लिए कमेटी को करीब दो साल का समय लगा है। इसमें करीब 15 लाख रुपये भाषा एवं संस्कृति विभाग ने जारी किए थे। अन्य राशि देवता के कारकून, हारियान और देवलुओं के साथ आम जनता के सहयोग से एकत्रित की गई है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल होंगे और देवता तराली नाग का आशीर्वाद लेंगे।
--