फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   New house tax rates in Bhuntar hiked by up to 1700% after property valuation

Kullu News: संपत्ति का मूल्यांकन करने के बाद भुंतर में 1700 फीसदी तक बढ़ीं गृह कर की नई दरें

Thu, 20 Nov 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 20 Nov 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
New house tax rates in Bhuntar hiked by up to 1700% after property valuation
मकान मालिक बोले- आपत्तियां देने के बाद भी बढ़ी दरें लागू हुईं तो बढ़ जाएंगी मुश्किलें
विज्ञापन

नगर पंचायत ने 30 नवंबर रखी है लोगों के लिए आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तारीख
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर ने संपत्ति का नया मूल्यांकन जारी किया है। इससे कई मकान मालिकों के गृह करों में 1500 से 1700 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। नई दरों से लोग हैरान और चिंतित हैं।
नगर पंचायत ने आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर रखी है। मकान मालिकों का कहना है कि इतनी अधिक दरें देना उनके लिए लगभग असंभव होगा। मकान मालिकों में इस बात का डर है कि आपत्तियां देने के बाद भी अगर ये दरें लागू हो गईं तो उनके लिए आने वाले समय में बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों की मानें तो इस मूल्यांकन के बाद पुरानी दरों के मुकाबले नई दरों में 1500 से 1700 फीसदी तक वृद्धि सामने आई है। मुख्य बाजार में रहने वाले भागीरथ का कहना है कि उनकी संपत्ति का मूल्यांकन करने के बाद नगर पंचायत ने गृह कर की नई दर 900 फीसदी तक बढ़ा दी है। यह अपने आप में हैरान करने वाला फैसला है। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि उनकी गृह कर की दरें 1700 फीसदी तक बढ़ गई हैं। वार्ड नंबर पांच के एक व्यक्ति ने कहा कि उनका गृह कर पुरानी दर्रों के हिसाब से 4600 रुपये था। यह नई दरों के हिसाब से 76000 रुपये आंका गया है। यह 1500 फीसदी से भी अधिक है। इसे अदा करना हमारे लिए मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में शहर के लोगों ने गृह कर की नई दर्रों का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिस तरह भुंतर में संपत्ति का आकलन कर गृह कर की दरें तैयार की गई हैं, वह पूरी तरह से व्यावहारिक नहीं हैं। इतनी अधिक दरें देना लोगों के सामर्थ्य से बाहर है। ऐसे में इन दरों को लागू नहीं करना चाहिए। - प्रेम ठाकुर

--
शहर में गृह कर की दरों को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं। नगर पंचायत को इस बारे में पुनर्विचार करना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिले और लोग आसानी से गृह कर भर सके। - मोहित लखनपाल
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed