फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Nepali community celebrated Hartalika Teej

Kullu News: हरतालिका तीज में नेपाली समुदाय ने बांधा समां

Mon, 18 Sep 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 18 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Nepali community celebrated Hartalika Teej
मनाली में हरतालिका तीज उत्सव के दौरान डांस करती नेपाली मूल की महिलाएं।
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली की मनुरंगशाला सोमवार को तीज के रंग में रंग गई। मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज समिति कुल्लू -मनाली ने हरतालिका तीज के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समिति ने हरतालिका तीज का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से नेपाली समुदाय के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम को देखने के लिए मनाली की मनुरंगशाला में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। विभिन्न तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

इसमें नेपाली गीतों के अलावा बाॅलीवुड के गानों पर भी नेपाली छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने डांस किया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। दिनभर व्रत रखा और पानी तक ग्रहण नहीं किया। इस त्योहार को विवाहित महिलाएं विशेष रूप से मनाती हैं और भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाली एकता समाज सलाहकार सायला लांबा ने बताया कि ऐसे समारोहों के आयोजनों से नेपाली संस्कृति का भारत में भी विस्तार हो रहा है। उधर मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज के अध्यक्ष साइला लामा ने कहा कि सड़कों के निर्माण में नेपाली समुदाय का विशेष योगदान रहा है।एसडीएम रमन कुमार शर्मा ने कहा कि नेपाली समाज का भारत के विकास में विशेष योगदान है। इस अवसर पर डीएसपी मनाली केडी शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed