फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Neither the road nor the conditions have improved, problems will increase further due to snowfall.

Kullu News: न सड़क सुधरी और न ही हालात, बर्फबारी में और बढ़ेंगी दिक्कतें

Mon, 15 Dec 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 15 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Neither the road nor the conditions have improved, problems will increase further due to snowfall.
चार महीने बाद भी बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाई दड़का-भूमतीर सड़क
विज्ञापन

एचआरटीसी की बसें न चलने से ग्रामीण परेशान, पैदल सफर तय करने पर मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। चार महीने बाद भी दड़का-भूमतीर सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। करीब साढ़े सात किलोमीटर लंबी सड़क के खराब हिस्सों के कारण एचआरटीसी की बसें भी तीन रूटों पर नहीं चल पा रही हैं।
अब ग्रामीण पैदल सफर करने को मजबूर हैं जबकि सर्दियों के आने के साथ हालात और चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। करीब साढ़े सात किलोमीटर लंबी सड़क बहाल न होने से लगघाटी के भूमतीर, जठानी और भल्याणी तीन रूटों पर बस सुविधा भी चार महीनों से ग्रामीणों को नहीं मिल रही है। ग्रामीण पैदल चलने को मजबूर हैं। सड़क में डंगे न लगने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

दड़का-भूमतीर सड़क के अंतर्गत ब्रामहण, भूमतीर और भल्याणी पंचायतें आती हैं। तीन पंचायतों के लोगों को सड़क का लाभ मिलता था। आपदा के दौरान सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। एक महीने बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल किया था लेकिन अब सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। दड़का से भूमतीर तक सड़क तीन जगहाें पर अधिक खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ेई रा ग्रां, बुनली सेरी और भूमतीर के समीप सड़क अधिक खराब है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया है लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी है। आलम यह है कि लोगों को सड़क में टैक्सी मिली तो सही अन्यथा पैदल ही रास्ता नापना पड़ता है। ग्रामीणों और विद्यार्थी पैदल सफर करने को मजबूर हैं।

--
सेब सीजन में सड़क बंद रहने से ग्रामीणों को दिक्कतें हुई थीं। इसके बाद उम्मीद थी कि सर्दियों से पहले सड़क ठीक होगी लेकिन अभी सड़क में डंगे भी नहीं लगे हैं। बर्फबारी होने पर फिर दिक्कतें बढ़ेंगी। - यशपाल ठाकुर, स्थानीय निवासी भूमतीर
--


एचआरटीसी बस दड़का से एक किमी पीछे तक आ रही है। दड़का से भूमतीर तक बस सुविधा नहीं मिल रही है। ग्रामीणों को मुश्किल हो रही है। भुट्टी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी करीब पांच किमी पैदल चलने को मजबूर हैं। - घनश्याम ठाकुर, भूमतीर

--

दड़का-भूमतीर सड़क को छोटे वाहनों के लिए सड़क को बहाल कर दिया था। अभी तक बसों के योग्य सड़क नहीं बन पाई है। विभाग सड़क को दुरुस्त करने में लगा है। सड़क को बस योग्य जल्द बनाया जाएगा। - विवेक गौतम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed