फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Neither salary nor overtime is being paid as per rules

Kullu News: नियमानुसार न वेतन मिल रहा और न ही ओवरटाइम

Sat, 14 Feb 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 14 Feb 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Neither salary nor overtime is being paid as per rules
एंबुलेंस कर्मी बोले, 12-12 घंटे लिया जा रहा काम, मनमाने ढंग से हो रहा स्थानांतरण
विज्ञापन

तीसरे दिन भी जारी रखी हड़ताल, बोले- वेतन विसंगतियों में सुधार की लड़ रहे लड़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश में कार्यरत 102 और 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों को नियमानुसार न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों को ओवरटाइम का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है।

ऐसे में मांगों को लेकर उन्हें मजबूरन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। यह बात एंबुलेंस कर्मियों ने तीसरे दिन हड़ताल के दौरान कही।
102 और 108 एंबुलेंस के कर्मचारी शनिवार को तीसरे दिन हड़ताल पर रहे। जिला मुख्यालय ढालपुर में उपायुक्त कार्यालय के साथ लगते मेला मैदान में कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। कर्मचारी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मैदान में बैठे रहे। कर्मचारी पुष्पराज ठाकुर, नरेंद्र, सोनम, योगराज, मणिराम, ऋषि, अंजलि, श्वेता, नेहा, चमन, थरवीन, गोपाल, सुनील और पवन ने कहा कि हड़ताल पांच दिन तक जारी रहेगी। इस दौरान सेवाएं नहीं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से 12-12 घंटे काम करवाया जा रहा है। नियमानुसार ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जा रहा। उनका स्थानांतरण भी मनमाने ढंग से किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बीमारी, दुर्घटना या अन्य आपात स्थितियों में उन्हें पूर्ण वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन कटौती की जा रही है। उन्हें सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। इन वेतन संबंधी विसंगतियों में सुधार के लिए वे मजबूर होकर हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed