फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Neither every house should have water taps, water is not coming even in the old ones.

कहिला समेत चार गांवों के नलों में नहीं आ रहा पानी

Thu, 30 Jun 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Neither every house should have water taps, water is not coming even in the old ones.
सैंज घाटी में देहुरीधार पंचायत में पानी की समस्या ।-संवाद - फोटो : Kullu
सैंज (कुल्लू)। जिला कुल्लू की सैंज घाटी की देहुरीधार पंचायत के कड़हिला गांव में जनजीवन मिशन के तहत हर घर नल नहीं पहुंच पाए हैं। गांव के दस से 12 परिवारों को अभी भी पेयजल की भारी समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव में अभी तक न तो हर घर नल लगे हैं और न ही पुराने सार्वजनिक नलों में पानी आ रहा है।
विज्ञापन

कड़हिला के अलावा देउधार, दरमेढा-एक और दरेमेढा-दो गांव में भी पानी की किल्लत है। इन गांवों में हफ्ते में मात्र दो से तीन दिन पानी आता है और अन्य दिनों में गांव के लोगों को एक किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीण रूप दास, चेत राम, फतेह चंद, ज्ञान चंद और अमर सिंह ने बताया कि पेयजल की स्कीम के मुख्य स्रोत में पानी भरपूर मात्रा में है। पुरानी लाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस कारण गांव तक पानी उचित मात्रा में नहीं पहुंच पाता है। जबकि एक नई लाइन का आधा अधूरा काम छोड़कर विभाग आगे पाइपें बिछाना भूल गया है। बीते दिनों पंचायत में हुई ग्रामसभा में इस मामले पर चर्चा हुई। पंचायत के प्रधान भगत राम आजाद ने बताया कि ग्राम सभा में प्रस्ताव परित कर जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को भेजा गया था, लेकिन कोई समाधान न होने से ग्रामीणों में रोष है। पंचायत के इन गांवों में पेयजल की आपूर्ति के लिए सैंज जल विद्युत परियोजना प्रबंधन ने पांच वर्ष पहले दस लाख रुपये की राशि विभाग के पास जमा करवाई थी, लेकिन विभाग इसका उपयोग नहीं कर पाया है। उन्होंने बताया कि वे ग्रामीणों के साथ कई बार विभागीय अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें अनसुना किया जा रहा है। विभाग की सुस्ती से सरकार की हर घर नल योजना का भी लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। जल शक्ति विभाग लारजी के कनिष्ठ अभियंता बीर सिंह ने कहा कि कड़हिला गांव में हर घर नल लगवाए जा रहे हैं। तीन अन्य गांवों तक लाइन बिछाने का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

पुरानी पेयजल लाइन हुई क्षतिग्रस्त : ओम दत्त
दरमेढा निवासी ओमदत्त ने कहा कि देहुरीधार पंचायत के चार गांवों में पेयजल की समस्या बढ़ गई है। दरमेढा गांव के लिए निकाली जा रही पाइप लाइन का काम आधे रास्ते में छोड़कर ठेकेदार गायब है। पुरानी लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में गांव के 25 परिवारों को हंसपुरी पेयजल स्रोत से पानी लाना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सार्वजनिक नल भी सूखे : बिहारी
कडहिला निवासी बिहारी लाल ने कहा कि कडहिला गांव तक हर घर नल योजना का एक भी नल नहीं लगा है। सार्वजनिक नल भी सूखे पड़े हैं। जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से बार-बार आग्रह करने पर भी समस्या हल नहीं हो रही है। ग्रामीण एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed