फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Negligence of school management found in investigation

जांच में पाई स्कूल प्रबंधन की लापरवाही

Fri, 17 Jun 2022 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Negligence of school management found in investigation
जांच में पाई स्कूल प्रबंधन की लापरवाही
विज्ञापन

विभाग ने शिमला भेजी रिपोर्ट, पिटाई के मामले में अब शिक्षा निदेशालय करेगा कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय माध्यमिक पाठशाला शमशी में विद्यार्थियों की पिटाई के मामले की रिपोर्ट में आगामी कार्रवाई अब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय करेगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग कुल्लू ने अपनी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय शिमला भेज दी है। विभाग ने मामले में अपनी जांच पूरी कर ली है।
तीन सदस्यों की जांच कमेटी ने विगत बुधवार को उपनिदेशक को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। कमेटी ने तीन बिंदुओं पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ पर सवाल उठाते हुए लापरवाही मानी है। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार बीएड प्रशिक्षु और स्कूल स्टाफ पर गाज गिर सकती है। निदेशालय इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, इसका फैसला सोमवार तक होने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले सप्ताह दस जून को माध्यमिक स्कूल में पढ़ाना सीखने आए बीएड प्रशिक्षु ने विद्यार्थियों को कमरे में बंद कर पीटा था। इस घटना में सातवीं कक्षा के 30 विद्यार्थियों को चोटें आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी का गठन किया था। मामले को लेकर उग्र हुए अभिभावकों ने सभी पीड़ित बच्चों को स्कूल से निकालने का मन बना दिया था, लेकिन मौके पर पहुंची प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल प्रबंधन समिति को समझाया। उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई होगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि विभाग ने अपनी जांच पूरी कर ली है। जांच में स्कूल के शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने आगामी कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed