फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Need to keep an eye on people associated with drugs: Divisional Commissioner

नशे से जुड़े लोगों पर नजर रखने की जरूरत : मंडलीय आयुक्त

Mon, 10 Feb 2025 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 10 Feb 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Need to keep an eye on people associated with drugs: Divisional Commissioner
मनाली में नशीले पदार्थाें के उन्मूलन गतिविधियों की बैठक में मांगा सहयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। मंडलीय आयुक्त मंडी ए शायनामोल ने मनाली में सोमवार को नशीले पदार्थों के उन्मूलन की गतिविधियों से संबंधित बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में चल रहे नशीले पदार्थों के व्यापार और इससे जुड़े लोगों पर नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस, संबंधित विभागों, सामुदायिक संगठनों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, नगर परिषद मनाली, टैक्सी, ऑटो रिक्शा यूनियन और होटलियर संघ और सामाजिक संस्थाओं से नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सहयोग मांगा। सभी सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रयोग पर चिंता जताई और पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

आयुक्त ने कहा कि भांग और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में जिन लोगों का भी हाथ है, उनकी पहचान कर पुलिस सहित अन्य सभी हितधारकों को इस पर अंकुश लगाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। पंचायत स्तर पर प्रत्येक परिवार को इसके लिए जागरूक करने की आवश्यकता है। बैठक में जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि कल्याण विभाग नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे के उन्मूलन और जन जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। बैठक में विभिन्न सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed