{"_id":"6a8dd484d53ec70c03050ac5","slug":"ndrf-team-reaches-bagan-assesses-the-situation-in-the-village-kullu-news-c-89-1-ssml1015-185027-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बागन पहुंची एनडीआरएफ की टीम, गांव का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बागन पहुंची एनडीआरएफ की टीम, गांव का लिया जायजा
विज्ञापन
आपदा प्रभावित बागन गांव का निरीक्षण करती एनडीआरएफ की टीम। -संवाद
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी की ग्राम पंचायत शिलानाल के बागन गांव में मंगलवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम पहुंची।
टीम ने आपदा प्रभावित गांव के संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और गांव की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी जुटाई गई।
सितंबर 2025 में भारी बारिश के कारण गांव में भूस्खलन के साथ जमीन धंसने लगी थी। मकानों में दरारें आने के बाद ग्रामीणों को आशियाने छोड़कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागन के परिसर में शरण लेनी पड़ी थी। इस आपदा में कई मकान ढह गए थे और 40 से अधिक परिवार बेघर हो गए थे।
एक साल बाद भी ग्रामीण बरसात में डर के साये में जीवन बिताने को मजबूर हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में अभी तक पुख्ता इंतजाम नहीं हो पाए हैं। ग्रामीणों में दोबारा आपदा का खतरा बना हुआ है। एनडीआरएफ के निरीक्षक राजीव ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को टीम ने बागन गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों से वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने के साथ संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया गया। संवाद