फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Nature Interpretation Center to be built in Kullu

Kullu News: इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, कुल्लू में बनेगा प्रकृति व्याख्या केंद्र

Sat, 01 Feb 2025 11:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 01 Feb 2025 11:19 AM IST
विज्ञापन
Nature Interpretation Center to be built in Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में वन विभाग इको टूरिज्म हट का निर्माण करेगा। इसमें पर्यटकों के लिए नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर (प्रकृति व्याख्या केंद्र) भी स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र में पर्यटक क्षेत्र की प्राकृतिक विशेषताओं, वन्यजीवों और पर्यावरण से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


वन विभाग ने जिला मुख्यालय में लगवैली की ओर जाने वाले मार्ग पर मुख्य डाकघर के सामने भवन निर्माण के लिए जमीन संबंधी फॉरेस्ट क्लीयरेंस ले ली है। अब 1.37 करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इस भवन के धरातल मंजिल में वाहन पार्किंग की सुविधा और दुकानें होंगी। भवन की पहली मंजिल पर हट और इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


वन विभाग इको टूरिज्म को बढ़ावा देने और अपनी आय बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इससे पहले विभाग ने मौहल, बबेली और गुलाबा में नेचर पार्क विकसित किए हैं, जिनकी सफलता के बाद अब इको टूरिज्म हट की योजना बनाई गई है। यह हट न केवल वन विभाग के लिए आय का स्रोत बनेगा, बल्कि पर्यटकों को स्थानीय वन्यजीवों, प्राकृतिक स्थलों और भौगोलिक विशेषताओं की जानकारी भी देगा। इससे इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

इको टूरिज्म हट और प्रकृति व्याख्या केंद्र पर्यटकों को आकर्षित कर स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। वहीं, शैक्षिक केंद्र के रूप में छात्रों, शोधकर्ताओं और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्रोत बनेगा, जहां वे पर्यावरण और जैव विविधता पर अध्ययन कर सकेंगे। इसके अलावा पर्यटकों को क्षेत्र की पारंपरिक वन संपदा और प्राकृतिक धरोहर की जानकारी मिलेगी, जिससे संरक्षण की भावना को बल मिलेगा।




जिला मुख्यालय कुल्लू में लगवैली को जाने वाले मार्ग पर मुख्य डाकघर के पास इको टूरिज्म हट बनाने की योजना है। इसके लिए जमीन विभाग के नाम हो चुकी है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। यह केंद्र वन विभाग के लिए आय का साधन बनने के साथ-साथ पर्यटकों का मार्गदर्शक बनेगा।

-ऐंजल चौहान, वन मंडलाधिकारी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed