फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   National Lok Adalat to be held in Kullu on May 9

Kullu News: नौ मई को कुल्लू में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Thu, 23 Apr 2026 05:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat to be held in Kullu on May 9
नौ मई को कुल्लू में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
विज्ञापन

कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायालय में होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला, हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में नौ मई को जिला न्यायालय कुल्लू, मनाली और बंजार में राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कुल्लू के सचिव विशाल तिवारी ने बताया कि लोक अदालत में दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद के मामले, बिजली-पानी के बिल, जमीन विवाद, बैंक से संबंधित विवाद, वैवाहिक विवाद और विशेष रूप से कम राशि के चेक से लेन-देन के मामले लिए जाएंगे। इस अवसर पर मोटर व्हीकल की लोक अदालत का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मोटर व्हीकल के चालानों का भी निपटारा किया जाएगा। जिन व्यक्तियों के न्यायालय में उपरोक्त श्रेणी के मामले लंबित हैं, वे ऐसे मामलों को लोक अदालत में लगवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में फैसला दोनों पक्षों की रजामंदी से किया जाता है। किसी पक्ष की हार या जीत नहीं होती। ऐसे में लोगों को लोक अदालत का फायदा उठाना चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222378 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed